तिलोई/अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे करनगांव स्थित एक बाग में शुक्रवार को दिन दहाड़े गौकशी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।किसी ने उक्त घटनास्थल का वीडियो रिकार्डकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दियज्ञं हालांकि जब तक डायल 112 मौके पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।इस बीच पुलिस ने एक गौवंश को सुरक्षित बचा लिया।बाकी के कुछ अवशेष व मौके पर भारी मात्रा मे खून पड़ा मिला।
इन्हौना क्षेत्र में दिन दहाड़े हो रही थी गौकशी,मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हुई कार्रवाई। क्षेत्र में दिन दहाड़े हो रही इस घटना की जबाबदेही आखिर किसकी
सूत्रों की मानें तो मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के चाटुकार मठाधीश पुलिसकर्मी घटना की लीपापोती करने का दबाव वीडियो वायरल करने वाले कुछ पत्रकारों पर बनाया हालांकि सफलता नहीं मिली अंतत घटना उजागर हो गई।पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य आरोपी जुनैद अहमद पुत्र जान मोहम्मद(30 वर्ष)निवासी पहाड़पुर मजरे करनगांव को सेमरौता क्षेत्र अंतर्गत गन्दे नाले के पास एक मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार की रात्रि को ही गिरफ्तार कर लिया।जिसमें पुलिस की जबावी कार्रवाई में जुनैद अहमद के पैर में गोली भी लगी है।इसके साथ ही पुलिस ने जुनैद के साथ गौकशी की घटना में सामिल उमेर पुत्र जान मोहम्मद (25 वर्ष)शहवान राजा पुत्र शब्बीर (30 वर्ष)अलीम पुत्र इनायतउल्ला(30 वर्ष )शना परवीन पत्नी उमेर (24 वर्ष) हदीसुलनिशा पत्नी अंसार (46 वर्ष)सभी निवासीगण पहाड़पुर मजरे करनगांव इन्हौना अमेठी को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर भेज दिया है। पहाड़पुर मजरे करनगांव स्थित एक बाग में दिन दहाड़े गौवंश काटे जा रहे थे।लेकिन हल्का पुलिस कर्मियों से लेकर थाने के पुलिस कर्मियों को इसकी भनक नहीं थी या फिर सब इसे अनदेखा कर रहे थे।जबकि सूत्रों की मानें तो जुनैद लगातार गौकशी की वारदात स्थानीय क्षेत्र में धड़ल्ले से कर रहा था।सूत्र बताते हैं कि पुलिस को इसकी भनक लगती भी थी लेकिन मामले में हरबार लीपापोती कर दी जाती थी।लेकिन इस बार मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके आधार पर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा।सबसे बड़ा सवाल गौकशो पर पुलिस ने तो अपनी कार्रवाई कर इतिश्री कर लिया लेकिन क्षेत्र में दिन दहाड़े जिस तरीके से बेखौफ होकर गौवंशो को काटा जा रहा था, आखिर इसकी जबावदेही किसकी है।
