Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच संवाद के लिए कल से संवाद सेतु का आगाज! गाजियाबाद हरदोई और कन्नौज से पायलट प्रॉजेक्ट की शुरुआत


कन्नौज। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद को अधिक सुगम पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा मे 25 फरवरी से ‘संवाद सेतु’ (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था पायलट प्रॉजेक्ट के रूप मे गाजियाबाद हरदोई और कन्नौज जनपदों मे शुरू होगी। इस संबंध मे समयबद्ध तैयारियों को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं, जिससे योजना सुचारु रूप से लागू हो सके। 

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत हर जनपद मे जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर (क्ब्ब्ब्) स्थापित किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव या कॉल बैक नहीं की जाती है तो जनप्रतिनिधि कमांड सेंटर को सूचित कर सकेंगे। कमांड सेंटर संबंधित अधिकारी को तुरंत कॉल बैक के लिए निर्देशित करेगा और संवाद सुनिश्चित करेगा।

यह व्यवस्था केवल कार्य दिवसों और कार्यालय समय मे और सरकारी (ब्न्ळ) नंबरों पर लागू होगी। बेहतर संवाद और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा जबकि लापरवाही की स्थिति मे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि यह पहल विधानसभा मे उठे मुद्दे के बाद अमल मे लाई जा रही है। इस संबंध मे राज्यमंत्री असीम अरुण ने सुझाव दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |