Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन


लखनऊ । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल जी के कुशल नेतृत्व में गत वर्षो की भांति चली आ रही प्रथा का निर्वाहन करते हुए इस वर्ष भी वरिष्ठ अभिभावक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य हमारे समाज में बड़े बुजुर्गों और बच्चों के बीच बढ़ती दूरियां को समाप्त करना एवं बच्चों को वरिष्ठ अभिभावकों के महत्व को समझाना था । जहां वर्तमान युग आधुनिकता के दौर में अपने ही परिवार जनों से बिछड़ कर संयुक्त परिवार की प्रथा को समाप्त करके एकल परिवार में संकुचित हो रहा हैं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्या संगीता सक्सेना, प्रधानाध्यापक द्वय श्री दिनेश निखार एवं भारती अवस्थी ने वरिष्ठ अभिभावकों के साथ द्वीप प्रचलन करके किया गया। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों का मनोरंजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश की ब्रज की फूलों वाली होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही मानो जैसे गोमती नगर में, बसंत में ही फागुन का बयार बहने लगी हो।  कार्यक्रम में लघु कथा के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी में जंक फूड, सामाजिक कुरीतियों से बचाव, सामाजिक समस्याओं से निराकरण हेतु हमारे वरिष्ठ अभिभावकों के मार्गदर्शन की उपयोगिता प्रदर्शित की गई ।  कार्यक्रम का मुख्य बिंदु रहे अभिभावकों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ अभिभावकों की ऊर्जा देखते ही बनती थी। जिसमें विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित अभिभावकों के लिए सेल्फी प्वाइंट एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न शैक्षिक सहायक सामग्री की प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ वरिष्ठ अभिभावकों ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक के कुशल नेतृत्व की सराहना भी की।  कार्यक्रम का मंच संचालन प्रथम पाली की शिक्षिका श्रीमती अपराजिता त्रिपाठी एवं मोहित मल्होत्रा  द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |