लखनऊ: फेसबुक पर मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज
February 10, 2026
लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली में मंगलवार को फेसबुक पर एक युवती की बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देख पार्टी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष ने कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की थी जिसपर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कार्यवाही में जुटी हैं।आलमबाग गढ़ी कनौरा निवासी बसपा पार्टी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार सोमवार शाम दामोदर नगर निवासी कैंट विधानसभा प्रभारी देवेश कुमार गौतम के आवास पर बैठक आयोजित था ।बैठक के दौरान फेसबुक चलाते समय श्रेया यादव नामक युवती का एक कमेंट दिखाई पड़ा जिस पर बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई थी इस टिप्पणी से सभी कार्यकर्ताओं की भावना को आहत हुआ है। जिसपर सभी कार्यकर्ता एकराय होकर फेसबुक आधार पर थाना कृष्णा नगर में लिखित शिकायत की है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पी के सिंह ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
.jpg)