लखनऊ। मंगलवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष ष्संदीप बडोला ष् के नेतृत्व में नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र से औपचारिक भेंट कर उनको पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवम् संवर्ग की वर्तमान समस्याओं और संवर्ग की लम्बित मांगों के संदर्भ पर चर्चा की, इस चर्चा पर महानिदेशक ने बहुत ही सकारात्मक एवं सार्थक रुचि दिखाई,एवं शीघ्र ही डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक कर संगठन की मांगों एवं समस्याओं के निस्तारण के संदर्भ में हर संभव सहयोग करने और समय समय पर संवर्ग की कठिनाइयों के निदान हेतु तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता एस एम त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडे, पीसीआई के मेंबर शंकर पटेल बलरामपुर हॉस्पिटल के चीफ फार्मासिस्ट आदरणीय मनमोहन मिश्रा बलरामपुर चिकित्सालय के फार्मासिस्ट विवेक कुमार एवं संवर्ग के अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ साथीगण उपस्थित रहे।
