Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: अधूरा पड़ा पानी टंकी का निर्माण कार्य


जगदीशपुर/अमेठी। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परवेज पुर सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर योजना के तहत ग्रामीणों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी के टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। पानी टंकी का निर्माण सरकार द्वारा अधिकृत कार्यदायी संस्था कर रही है। कार्यदायी संस्था लगभग दो साल से ज्यादा कार्य कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी पानी की टंकी सहित तमाम कार्य अभी भी आधा अधुरा पड़ा हुआ है।जब की इसी पानी की टंकी से परवेज पुर  ग्राम पंचायत के परिवारों को को शुद्ध पेयजल पहुंचाने की जिम्मेदारी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारी दो दिन काम करके महीनों तक कोई भी यहां दिखाई नहीं देता और अर्ध निर्मित टंकी का काम पुरी तरह से बन्द पड़ा  हुआ है। जबकि ग्रामीणों को पानी घर तक आने का काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में जलनिगम अवर अभियंता ने बताया कि शीघ्र ही  निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |