Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: अच्छा वाला कंबल पाकर मरीज हो गए निहाल! राज भवन ने कराया 210 मरीजों का इलाज


जामो/अमेंठी राज भवन जामो में कल मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह द्वारा 210 मरीजों को ऑपरेशन इलाज उपरांत अच्छा वाला कंबल देकर के मरीजों को उनके घर जाने का विदाई कार्यक्रम प्रारंभ हुआ अच्छा वाला कंबल वितरण के पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह ने माता सरस्वती के मूर्ति पर पूजन अर्चन करके कार्यक्रम को शुरू किया इसके लिए वकायदा पंडित की व्यवस्था की गई थी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी एमएलसी प्रतापगढ़ की मौजूदगी में यह भव्य कार्यक्रम देखने लायक था वह प्रेरणादायक था कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त गणमान्य  लोगों ने भी कंबल वितरित किया और अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी द्वारा हर वर्ष जब मरीजों का ऑपरेशन इलाज के बाद में घर जाने का जब कार्यक्रम बनता है तो अच्छा वाला कंबल दे करके उन्हें विदा किया जाता है अधिकतर आप देखते होंगे कंबल वितरण कार्यक्रम बहुत जगह घटिया वाला कंबल बितरित करके लोग इतश्री  कर देते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं था 31 जनवरी को यह कार्यक्रम मरीज के परीक्षण इलाज जांच के साथ शुरू हुआ था और 3 तारीख को मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में संपन्न हुआ उसके बाद में मरीज तब से लेकर के आज तक सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जामो में भारती थे समय-समय पर डॉक्टर दवा इलाज उनका कर रहे थे भोजन पानी बिस्तर नाश्ता सारी चीजों की व्यवस्था राजभवन जामों द्वारा की गई थी राज भवन जामो के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी देखरेख का कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से शुरू हुआ जिसमें जामों के प्रधान गुड्डू मिश्रा बराबर देख रेख करते रहे पूर्व प्रमुख अनिल सिंह बराबर देखरेख करते रहे कहीं किसी मरीज को दिक्कत ना हो आज इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह ने कहा यह कार्यक्रम गोपाल जी का बहुत ही सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम मरीजों की देखरेख दवा इलाज नाश्ता पानी भोजन बिस्तर सारी चीजों की व्यवस्था गोपाल भैया द्वारा की गई थी और नंबर एक की व्यवस्था की गई  गोपाल भैया ने हमसे कहा था हमारे किसी मरीज को दिक्कत ना हो इस मौके पर जामों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक शैलेश गुप्ता अपनी टीम के साथ में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पांडे ने किया कार्यक्रम को संबोधित अजय कुमार द्विवेदी ने भी किया कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त जिनकी वजह से ही कार्यक्रम संपन्न होता है जामों के राजघराने के मा अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी जिनके द्वारा अभी कुछ समय बाद जामों में कन्याओं का निशुल्क  विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा जिनके द्वारा जामों की बाजार लग रही है पशु बाजार लग रही है डिग्री कॉलेज संचालित किया जा रहा है इंटर कॉलेज संचालित किया जा रहा है गोपाल जी कुछ ना कुछ कार्यक्रम जामो में कल्याण के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं इस मौके पर मोहन सिंह पूर्व प्रमुख अनिल सिंह सुधाकर श्रीवास्तव अजय द्विवेदी पत्रकार विधान केसरी अशोक कुमार पांडे उमेश मिश्रा सतीश मिश्रा जामों  प्रधान गुड्डू मिश्रा अजय सिंह   वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम जी पांडे बीडीसी टिकरा अनंत राम पांडे सहित हजारों लोगों की मौजूदगी रही कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा कार्यक्रम में सभी लोगों के लिए बेहतर नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी  सभी पत्रकारों और कर्मचारियों को साल भेंट करके सम्मानित भी किया गया और अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी द्वारा कार्यक्रम के समय ही अभी थोड़े दिन बाद जिन कन्याओं का विवाह होना है उनके वस्त्र  का वितरण का कार्यक्रम भी आज ही संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |