Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

परभणी महानगर पालिका में उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम को बनाया मेयर


परभणी महानगर पालिका की सत्ता में कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने कब्जा कर लिया है। 65 सीटों वाली परभणी महानगरपालिका के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस और उबाठा (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गठबंधन ने जीत दर्ज की है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के उम्मीदवार सैय्यद इकबाल सैय्यद ख्वाजा को 39 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा की उम्मीदवार तिरुमला खिल्लारे को 26 मत मिले। इसके साथ ही सैय्यद इकबाल परभणी के नए मेयर निर्वाचित हो गए हैं। जबकि कांग्रेस के गणेश देशमुख उपमहापौर (डिप्टी मेयर) बने हैं।

वहीं, उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के गणेश देशमुख ने 38 मत हासिल कर जीत दर्ज की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार नाजीमा बेगम शेख अब्दुल रहीम को 27 मत मिले और उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। इस तरह परभणी महापालिका में महापौर पद पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और उपमहापौर पद पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि भाजपा और एनसीपी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, अक्षय देशमुख और निर्दलीय पार्षद रजिया बेगम ने भी सैय्यद इकबाल के पक्ष में मतदान किया। जीत के बाद उबाठा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 25, कांग्रेस के 12 ,बीजेपी के 12 ,एनसीपी अजित के 11 और पांच पार्षद निर्दलीय चुनकर आए हैं।

मेयर चुनाव से पहले ही दोनों पार्टियों के बीच सत्ता का बंटवारा हो गया था। जानकारी के अनुसार, मेयर का पद शिवसेना (UBT) और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के पास रहेगा। इसके अनुसार, उद्धव ठाकरे ने सैयद इकबाल के नाम को मंजूरी दी, जबकि कांग्रेस ने डिप्टी मेयर पद के लिए गणेश देशमुख के नाम को अधिकृत किया। शिवसेना ने मेयर चुनाव के लिए अपने नगरसेवकों को व्हिप भी जारी किया था।

भाजपा धार्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आचार्य तुषार भोंसले ने परभणी में मुस्लिम मेयर बनाने पर उद्धव ठाकरे की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना को अब ‘जनाबसेना’ कहना चाहिए। वहीं, शिंदे शिवसेना ने कहा कि उद्धव जो मुंबई में नहीं कर पाये वह परभणी में ख़ान यानी मुस्लिम मेयर बनाकर दिखाया।

कांग्रेस महाराष्ट्र अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि परभणी में हमने भारतीय जनता पार्टी को दूर रखने के लिए महा विकास अघाड़ी के साथ खड़े रहे। हमारे सभी नगर सेवकों ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को वोट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |