Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईरानी डेरे पर 400 पुलिस कर्मियों की दबिश, सिर पकड़कर छत पर बैठा बदमाश


मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने त्योहारों से पहले आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 408 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ईरानी डेरे से आठ महिलाओं समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दबिश के दौरान एक करोड़ रुपए कीमत का 644 ग्राम सोना भी जब्त किया है।

शहर भर में चलाए गए अभियान में 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तार वारंटी सहित कुल 408 आरोपियों को पकड़ा गया। दबिश के दौरान पुलिस से बचने के लिए बदमाश सिर पकड़ कर बैठा रहा। पुलिस की इस मुहिम में चार स्थाई वारंटी पड़े और एक लाख इनामी राशि का शहादत हुसैन भी पकड़ा गया।

भोपाल पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात कांबिंग गश्त की। योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कांबिंग गश्त में 283 स्थाई वारंट, 125 गिरफ्तारी वारंट और 121 जमानतीय वारंट की तामिली की गई। सिर्फ ईरानी डेरा में गश्त के दौरान 8 एसीपी, 16 थाना प्रभारी और 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ईरानी डेरे से पुलिस ने 17 दो पहिया वाहन, 644.56 ग्राम गोल्ड, 240 ग्राम चांदी और 29 मोबाइल सहित 1 लाख 34 हजार की नगदी और 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि अगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की धरपकड़ सुनिश्चित करने कांबिंग गश्त का आयोजन किया गया। ईरानी डेरे में योजनाबद्ध तरीके से दी गई। दबिश में इस बार बल अधिक होने के कारण ईरानियों की एक न चली हालांकि हल्का विरोध तो इरानियों द्वारा किया गया। कांबिंग गश्त में इरानी डेरे से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 31 पुरूष और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |