Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मुख्य सड़क मार्ग हुआ बदहाल


अमेठी। रामलीला मैदान जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक मरम्मत का कोई प्रभावी कार्य नहीं कराया गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि सड़क की दुर्दशा जिम्मेदार विभाग की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम है। लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक जोखिम उठाना पड़ता है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्) और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |