Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः शादी समारोह मे हुई लूट का खुलासा! तीन गिरफ्तार, नगदी बरामद


अमेठी। थाना अमेठी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए शादी समारोह के दौरान हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के 47,400 रुपये नगद, हैंड बैग, वादी का आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन कुमार चैहान (19 वर्ष) निवासी तुलापुर कोडरी मजरे नुवांवा, सिराजुद्दीन उर्फ लकी (19 वर्ष) निवासी लोनियापुर तथा धीरज (20 वर्ष) निवासी लोनियापुर शामिल हैं। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 47,400 रुपये, एक हैंड बैग और आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल के कागजात भी अभियुक्त नहीं दिखा सके। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 19 फरवरी 2026 की शाम अमर मैरिज लॉन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर सिराजुद्दीन ने एक व्यक्ति को धक्का देकर उसका बैग छीन लिया था और पहले से इंतजार कर रहे अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। लूट के पैसों में से कुछ खर्च कर दिए गए थे और शेष रकम बराबर बांट ली गई थी, जिसे अब बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |