Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एक साल से गांव के रास्ते मे दूषित पानी भरा रहने से ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है जन समस्या से जूझ रहे आने जाने वाले ग्रामीण


लखनऊ। मोहनलाल गंज विकास खण्ड  क्षेत्र के ग्राम पंचायत राती गांव मे सैकडो की संख्या मे गांव के लोगो ने किया विरोध प्रर्दशन जताई नाराजगी ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है राती गांव के अन्दर जाने वाले रास्ते मे घरो का दूषित पानी वीच  रास्ते मे भर जाने से ग्रामीणो व स्कूल आने जाने वाले बच्चो के लिये रास्ता मे दूषित पानी भर जाने से लोगो के आने जाने मे बडी दिक्कतो का सामना करना पडता है वही ग्रामीणो ने बताया की लगभग दो सालो से गांव के रास्ते मे दूषित पानी भरा रहता है  उसी रास्ते से गांव के सैकडो लोगो का आवागवन रहता है रास्ते किनारे नालि न बनने से गांव का गंदा पानी बीच रास्ते मे लबलब भर जाता है जिससे आम जनमानस का निकलना दुर्लभ है वही ग्राम सचिव सुर्पिया गौतम ने बताया की रास्ते की जन समस्या को पहले से ही कार्य योजना मे पडी है बहुत जल्द नालि व रास्ता सही करा दिया जायेगा जिससे गांव के लोगो को जन समस्या से निजात मिल जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |