Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजःयादव जी की लव स्टोरी” पर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग तेज


कन्नौज। प्रदेश मे प्रदर्शित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म के शीर्षक और कथन को लेकर यादव समाज समेत कई वर्गों ने आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक सौहार्द के लिए संवेदनशील मुद्दा बताया है। लोगों का कहना है कि किसी जाति विशेष के नाम के प्रयोग से सामूहिक छवि प्रभावित हो सकती है।

इस संबंध मे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर फिल्म की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ज्ञापन मे फिल्म के सामाजिक प्रभाव का आकलन करने और भविष्य मे ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करने की बात कही गई है।

सामाजिक संगठनों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान जरूरी है, लेकिन इसे संविधान की मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ संतुलित रखना भी उतना ही आवश्यक है। फिलहाल मामले को लेकर प्रदेश मे चर्चा तेज है और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। इस मौके पर मोहित यादव सुनील यादव विवेक यादव आशीष यादव नितिन यादव राजू यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |