Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः न्यू बार एसोसिएशन तिर्वा का शपथ ग्रहण समारोह संम्पन न्याय अधिकारी ने दिलाई शपथ


तिर्वा /कन्नौज। न्यू बार एसोसिएशन तिर्वा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील सभागार मे हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अंकित तिवारी (न्याय अधिकारी ग्राम न्यायालय तिर्वा) विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार (उपजिलाधिकारी) अमित कुमार पाठक(नायब तहसीलदार तिर्वा)सतीश कन्नौजिया (नायब तहसीलदार हसेरन)  रहे। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत अरुण उर्फ सुभाष ने कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि है वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता की भूमिका अहम होती है। अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव से आने वाले समाज के हर व्यक्ति को समय पर और सस्ता न्याय मिल सके जिसके लिए हम प्रतिबद्ध रहेगें।

एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार ने अधिवक्ताओं को हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  नीरज त्रिपाठी ने और संचालन संजय शुक्ला ने किया।

वहीं मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित   कार्यकारिणी अध्यक्ष रजत अरुण (सुभाष) उपाध्यक्ष सरताज वरिसी महामंत्री अमित कुमार कोषाध्यक्ष कौशल किशोर श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष ऊषा श्रीवास्तव सह सचिव रामू राठौर मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता ऑडिटर जय सिंह यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर संजीव तिवारी पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव संरक्षक बार एसोसिएशन सुधीर यादव देवेंद्र भदौरिया अमरेश यादव अमित राजपूत सुरेंद्र यादव कमलेश पाल अविनाश श्रीवास्तव जितेंद्र यादव कलपेन्द्र यादव दीपचंद दोहरे सुरेंद्र शाक्य अतुल शर्मा दीपू यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |