बरसाना में लठमार होली खेलने जा रहे हैं तो जान लें कौन सा रोड बंद रहेगा, कहां रहेगा डायवर्जन
February 24, 2026
देश-विदेश से होली के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा वृन्दावन आ रहें लाखों श्रद्धांलुओं के आने से इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ने की संभावना है। लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली का उत्सव मनाने पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
विशेष रूप से बरसाना और नंदगांव में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध लठमार होली के दौरान वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर शटल बसों या पैदल ही आयोजन स्थल तक जाना होगा।
पुलिस प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों और घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।
प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। होली के इस रंगारंग उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद हैं।
