Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुंबई में समुद्र के किनारे बोरी में बंद मिली युवक की सिर कटी लाश


मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सोमवार सुबह जुहू कोलीवाडा समुद्र तट के पास बोरी में बंद एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर पहचान छिपाने के इरादे से शव समुद्र में फेंका गया।

जांच के दौरान शव की पहचान मलाड के मालवणी निवासी अनिल गौड (30) के रूप में हुई, जो 29 जनवरी 2026 से लापता थे। चौंकाने वाली बात यह है कि अनिल की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत छह दिन बाद 4 फरवरी को दर्ज कराई थी।

शिकायत में देरी को लेकर पुलिस का संदेह गहराया है। इसके बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की आखिरी गतिविधियों, कॉल डिटेल्स, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक रिश्तों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जल्द ही इस खौफनाक हत्या से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

वहीं, अब इस पूरे मामले में महिला का कोई बयान सामने नहीं आया है। उसने पुलिस में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी महिला से पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |