Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पदभार ग्रहण किया


अजित पवार के निधन के बाद उपजे शोक के बीच आज सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके मंत्रालय की छठी मंजिल को पूरी तरह से सजाया गया है। बाहर के परिसर को भी गमलों से सजाया गया है। वहीं अंदर का नजारा भी कुछ ऐसा ही है।

सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम का पद संभालने से पहले मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर और चैत्यभूमि पहुंचीं। उनके साथ प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी मौजूद रहे। इसके बाद मंत्रालय पहुंचकर उन्होंने वहां स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज, फूले,अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया और फिर मंत्रालय में कार्यभार संभाला।

इस बीच सुनेत्रा पवार सिद्धिविनायक में दर्शन करने के बाद एनसीपी दफ्तर भी पहुंची। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार वह पार्टी ऑफिस पहुंची थी। उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताछगन भुजबल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे के साथ मीटिंग की

वहीं आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक भी होनेवाली है। सुनेत्रा पवार पहली बार कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगी। राजनीतिक दृष्टि से भी यह काफी अहम है। दोपहर तीन बजे वह विधानभवन में बजट सत्र को लेकर आयोजित बिजनेस एडवाइज़री कमेटी की मीटिंग में शामिल होंगी ।

अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद पूरा महाराष्ट्र शोक में डूबा हुआ है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं। ऐसे में आज देर शाम सुनेत्रा पवार दिल्ली का दौरा भी करेंगी कल बुधवार को सुनेत्रा पवार पीएम और गृहमंत्री से मिलेंगी।

सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी। सुनेत्रा के पति अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे और 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया। इसके बाद पार्टी ने सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुना था। सुनेत्रा को कैबिनेट में ज्यादातर वही विभाग दिए गए जो पहले अजित पवार के पास थे। लेकिन वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने पास रखा है। सुनेत्रा पवार को एक्साइज, खेल-युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औफाक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |