Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः गलत टीकाकरण से चार वर्षीय बालक की हालत बिगड़ी! पीड़ित परिवार ने एएनएम पर लापरवाही और धमकी देने का लगाया आरोप


बीसलपुर। गांव चुटकुना निवासी संतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एएनएम द्वारा गलत तरीके से टीका लगाने के कारण उसके चार वर्षीय पुत्र के पैर में गंभीर संक्रमण हो गया। बच्चे का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित के अनुसार गांव की आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के साथ एएनएम आरती देवी घर पहुंचीं और टीकाकरण किया। इसके बाद बच्चे के पैर में सूजन और संक्रमण फैल गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि जब उसने एएनएम से इलाज में सहयोग की बात कही तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और बच्चे के समुचित इलाज की मांग की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |