Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: आंगन में पेड़ से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, शांत गांव में मची सनसनी


पीलीभीत। घुंघचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। यहां एक लगभग 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव उसके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

मृतक की पहचान ख्यालीराम के पुत्र हरिशचंद्र (30) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार हरिशचंद्र शारीरिक रूप से दिव्यांग था और अधिकतर समय घर पर ही रहता था। परिवार के अन्य सदस्य जीविका की तलाश में बाहर रहते थे। बताया गया कि उसके दो भाई मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर गए हुए थे, जिससे घटना के समय घर में वह अकेला ही मौजूद था।

सुबह  पड़ोसियों ने जब आंगन की ओर देखा तो हरिशचंद्र का शव पेड़ से लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की तथा फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन कराया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है तथा ग्रामीण घटना को लेकर स्तब्ध  है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |