Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एमएलसी मुकेश शर्मा ने लखनऊ में ट्रैफिक जाम से राहत हेतु मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की माँग सदन में उठाई


लखनऊ। सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने आज विधान परिषद सदन में राजधानी लखनऊ के प्रमुख  मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जाम की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में मल्टी लेवल पार्किंग स्थलों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

सदन में अपने वक्तव्य के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि राजधानी में तीव्र गति से हो रहे विकास के कारण निवासियों और साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में पर्याप्त एवं व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के कारण भविष्य में भी वाहनों की संख्या में वृद्धि स्वाभाविक है। अतः समय रहते ठोस योजना बनाकर प्रमुख बाजारों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्त स्थलों में नए पार्किंग स्थलों, विशेषकर मल्टी लेवल पार्किंग, का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय पर सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए श्री शर्मा ने राजधानी के प्रमुख बाजारों में चरणबद्ध तरीके से मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की माँग की, ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके और नागरिकों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |