आगरा: राष्ट्रीय गणित दिवस के वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में बाल गणितज्ञों ने दिखाई प्रतिभा
February 05, 2026
आगरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश ,के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, आगरा के अध्यक्ष जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कलाल खेरिया, आगरा में राष्ट्रीय गणित दिवस का जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ.कमल अरोड़ा एवं जिला समन्वयक डॉ.निखिल निखिल जैन के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि बबलू लोधी ब्रज क्षेत्र महामंत्री भाजपा,विशिष्ट अतिथि हरि मोहन वर्तमान प्रधान कलाल खेरिया, प्रकाश बाबू पूर्व प्रधान कलाल खेरिया, संजय सिंह , विजय सिंह व जिला समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय की गणित शिक्षिका डॉ. प्रिया मिश्रा ने गणित के जादूगर देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन करते हुए उनकी जीवनी का परिचय दिया व साथ ही उनके कार्यों से सभी को अवगत कराया। मतीन अंसारी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गणित विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों के समक्ष कई गणित से संबंधित प्रमेय को बड़ी सरलता से सिद्ध करके दिखाया जो बड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा । निर्णायक अतिथियों की भूमिका में श्री के.के.उपाध्यक्ष व नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों के नवाचारी पोस्टरों, स्लोगनो एवं मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 255 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया । गणितीय मॉडलों में कोणों के प्रकार, एल.सी.एम नंबर सिस्टम,लाइंस एंड एंगल्स, त्रिकोणमिति, गणित क्विज बोर्ड, चतुर्भुज के प्रकार,डिवीजन मशीन,प्रायिकता, सर्वसमिकाएं संख्या पद्धति आदि शामिल थे। विद्यार्थियों द्वारा गणित पर विभिन्न आकर्षक पोस्टर,मॉडल व स्लोगन सभी अतिथियों द्वारा सराहे गए जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता को दर्शा रहे थे। मुख्य अतिथ ने गुणवत्तापूर्ण बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए भविष्य में भी ऐसे हितकारी कार्यक्रम होते रहने की आशा जताई जो शिक्षा को रोचक व प्रभावशील बनाती है। स्लोगन प्रतियोगिता में कंचन वीरांगना अवंती बाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने प्रथम स्थान ,छवि वीरांगना अवंती बाई राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ने द्वितीय स्थान व अंजलि राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपिका व गुंजन वीरांगना अवंती बाई राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, सोनू राजकीय हाईस्कूल कोलारा कलां व राशि वीरांगना अवंती बाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान और तान्या राजकीय हाईस्कूल दिगनेर व हृदेश वीरांगना अवंती बाई राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मोहिनी राजकीय हाईस्कूल दिगनेर, द्वितीय स्थान चिराग राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ और तृतीय स्थान सोनू राजकीय हाईस्कूल कोलारा कलां व प्रिंस राजकीय हाईस्कूल दिगनेर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए व चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रिया मिश्रा एवं विद्यालय की छात्रा संचिता राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता चोपड़ा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में डॉ. पंकज मिश्रा, श्वेता शर्मा, श्वेता शांत, नेहा शर्मा, भावना अस्थान, इला शर्मा, सोनाक्षी तोमर एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
