Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ, पोस्टर के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश


बीसलपुर। बाला देवी रोशन लाल कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस पर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ पातंजलि गंगवार के निर्देशन में जल संरक्षण विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए शपथ ली कि वे जल संरक्षण के लिए मानव समाज को प्रेरित करेंगे। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण से संबंधित संदेश प्रस्तुत किए और कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पानी के बढ़ते संकट, उसके संरक्षण के उपाय और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए गए।शिविर में प्राचार्य डॉ एसपी मौर्य, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश गंगवार, प्रवक्ता कमलेश गंगवार, गौरव कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। शिक्षकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |