बीपीएल कार्ड धारक, अन्योदय कार्ड धारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक शामिल है, इनका मोतियाबिंद आपरेशन भी कराया जाएगा।
सोनभद्र। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जिला समाज कल्याण विभाग में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के जरिए अटल वयो अभ्युदय योजना संचालित है। इसी योजना की उप योजना के जरिए वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंदु आपरेशन, वृद्धावस्था जनित रोगो की जांच (विशेष रूप से डिमेंशिया स्क्रीनिंग) और गैर-संचारी रोगों की जांच तथा दवा वितरण एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए योगा व आध्यात्मिक ध्यान भी समाज कल्याण विभाग कराएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिसमें बीपीएल कार्ड धारक, अन्योदय कार्ड धारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक शामिल है, इनका मोतियाबिंद आपरेशन भी कराया जाएगा। उक्त कार्य हेतु जनपद के यदि कोई भी एन०जी०ओ० कार्य हेतु इच्छुक हो तो आवेदन हेतु जिला समाज कल्याण कार्यालय, सोनभद्र में सम्पर्क करें।यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने दिया है।
