Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: हिस्ट्रीशीटर की अवैध रूप से अर्जित की गयी एक करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क


मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जीरों टॉलरेंस नीति जिसमें माफियाओं एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्यवाही के तहत जिला मजिस्ट्रेट मीरजापुर के आदेश के क्रम में शनिवार को मीरजापुर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा थाना को0शहर पर पंजीकृत गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित हिस्ट्रीशीटरध्गैंग लीडर-वाहिद इकबाल पुत्र वकील अहमद निवासी नागकुण्ड गजिया कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध व अवैध रूप से समाज विरोधी क्रियाकलाप से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति (जमीनध्मकान आराजी नं0 1602 रकबा 0.531 हे0 में से 600 वर्गफीट स्थित ग्राम कंतित तप्पा छानबे परगना कंतित तहसील सदर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर) अनुमानित कीमत 01 करोड़ को अन्तर्गत धारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |