Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने जनतादर्शन में सुनीं सैकड़ों समस्याएं! श्री परम अक्रिय धाम खमरिया पुल स्थित आश्रम पर उमड़ा जनसैलाब


पीलीभीत। तराई के जनपद बांसुरी नगरी जनपद पीलीभीत के 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने मंगलवार को श्री परम अक्रिय धाम, खमरिया पुल स्थित अपने कार्यालय पर जनतादर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर जनसेवा की एक नई मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

सुबह से ही आश्रम परिसर में जनसमूह एकत्रित होना शुरू हो गया था। किसान, व्यापारी, श्रमिक, महिलाएं, युवा एवं बुजुर्गकृहर वर्ग के लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। विधायक ने बिना किसी भेदभाव के सभी फरियादियों को क्रमवार बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनतादर्शन में मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, पेयजल संकट, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां तथा पुलिस-प्रशासन से जुड़े प्रकरण सामने आए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विधान सभा में बैठकर चर्चा करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, और उस विश्वास को कायम रखना मेरा कर्तव्य है,” उन्होंने कहा।

कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक ने अधिकारियों को मौके पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में फोन पर ही समाधान सुनिश्चित कराया गया, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष का भाव दिखाई दिया। नागरिकों ने विधायक की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि नियमित जनसुनवाई से आमजन को बड़ी राहत मिलती है।

स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे संवाद करें। उन्होंने भ्रष्टाचार और दलाली से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम के समापन पर आश्रम पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के जनतादर्शन कार्यक्रम न केवल समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बनते हैं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास और संवाद को भी सुदृढ़ करते हैं। बरखेड़ा विधायक की यह पहल क्षेत्र में सकारात्मक प्रशासनिक वातावरण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जनतादर्शन कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि जनप्रतिनिधि संवेदनशील और सक्रिय हों तो शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |