बीसलपुरः प्राथमिक विद्यालय में 30 वर्षों से तैनात शिक्षिका की ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
February 24, 2026
बीसलपुर। गांव सितारगंज नवदिया के प्राथमिक विद्यालय में 30 वर्षों से शिक्षका कब्जा जमाए हुए हैं मिड-डे मिल में बच्चों का पेट काट कर घोटाला किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से कर शिक्षिका के खिलाफ जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं। ग्राम प्रधान इमरान रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेज कर कहा है कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय है जहां पर शिक्षिका तरन्नुमजहां पत्नी मुस्ताक शाह मोहल्ला ग्यासपुर की निवासी है वह स्कूल तो आती है लेकिन बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाती है क्योंकि उनको खुद ही पढ़ना लिखना नहीं आता है उनका सारा काम उनके पति मुस्ताक शाह करते हैं स्कूल आने के बाद वह बच्चों का पेट काटकर मिड डे मिल में घोटाले बाजी करती है इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं आता है वह इस स्कूल में 30 वर्षों से तैनात हैं इससे पहले भी कई बार उच्चा अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई न ही विभागीय जांच कराई गई शिकायत करने पर लड़ाई झगड़ा करने पर अमादा हो जाती है उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच करा कर शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही करवाए जाने की मांग की हैं।
.jpg)