Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुनेत्रा पवार इस हफ्ते संभालेंगी डिप्टी सीएम का कार्यभार


विमान हादसे में अजित पवार की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अब खबर सामने आई है कि सुनेत्रा पवार इस सप्ताह के अंत तक अपना कार्यभार संभाल लेंगी। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्रालय में सुनेत्रा पवार को अजित पवार का ही केबिन दिया गया है।

सुनेत्रा पवार को मंत्रालय में वही कार्यालयीन कक्ष (दालान) दिए जाएंगे, जिनका उपयोग पहले अजित पवार किया करते थे। इस संबंध में राज्य सरकार ने निर्णय लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शासन निर्णय जारी किया है।

सरकारी निर्णय के अनुसार, मंत्रालय के 5वें, छठे और 7वें मंजिल पर स्थित अजित पवार के उपयोग में रहे कक्षों को ही अब उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के लिए स्थायी रूप से आवंटित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार सप्ताह के अंत तक अपने पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल सकती हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार, सुनेत्रा पवार को मंत्रालय की मुख्य इमारत के छठे मंजिल पर उत्तर दिशा की कार्यालयीन जगह 7वें मंजिल पर पूर्व दिशा के कक्ष- कक्ष क्रमांक 717 (निधि कक्ष से भीतर प्रवेश के बाद का कक्ष), कक्ष क्रमांक 722 और 723 और 5वें मंजिल पर उत्तर दिशा का कक्ष क्रमांक 503 को कार्यालयीन उपयोग के लिए दिया गया है।

मलबार हिल स्थित ‘देवगिरी’ सरकारी निवास भी सुनेत्रा पवार को आवंटित रहने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री और उससे पहले विपक्ष के नेता रहते हुए अजित पवार इसी सरकारी निवास में रहते थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |