Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पटना के उत्सव हॉल में लगी भयंकर आग फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची


बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना इलाके के बजरंगपुरी में मंगलवार की सुबह (10 फरवरी 2026) एक कमेटी के उत्सव हॉल में भयंकर आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है, तस्वीरों और वीडियो में देख सकते हैं आग इतनी भयंकर लगी हुई है कि आग पर कंट्रोल करने में फायर ब्रिगेड टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में मंगलवार की सुबह एक कबाड़ी दुकान के साथ-साथ कमेटी उत्सव हॉल में भीषण आग लग गयी। आसपास के लोगों ने बताया कि इस घटना से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अग्नि दस्ते की छोटी, बड़ी 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। इस मामले को लेकर अग्निशमन दस्ते के पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि अग्नि दस्ते के सभी कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग कैसे लगी इस बात का पता लगाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बजरंग पुरी मोहल्ले में एक कबाड़ की दुकान के पीछे अचानक तेजी से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों को ऐसा महसूस हुआ कि कबाड़ दुकान में किसी सामान को जलाकर बेचने की प्रक्रिया चल रही है। अचानक आग की लपेट तेज होती गई और बगल के कमेटी हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। हॉल में आग लगते ही आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग अपने-अपने घरों के सामानों को खासकर गैस सिलेंडर को सुरक्षित जगह हटाने में जुट गए।

स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सबसे बड़ी बात तो यह थी कि चंद्रमणि उत्सव पैलेस में लगातार शादी विवाह के मौसम में शादी विवाह का कार्यक्रम होता रहता है, लेकिन सोमवार की रात वहां किसी तरह का कोई शादी का कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वहां शादी का कार्यक्रम चलता रहता तो काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |