पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित “वार्षिक खेल महोत्सव” का शुभारंभ बुधवार को अत्यंत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा एवं प्रबंधक देवेन्द्र सिंह छाबड़ा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस शुभ क्षण ने पूरे परिसर को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया, जिसका उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
प्राथमिक वर्ग (च्छब् से कक्षा द्वितीय) के विद्यार्थियों के लिए खेल दिवस का पहला दिन बेहद उत्साहपूर्ण रहा। विद्यालय की दोनों शाखाओं के नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की ऊर्जा और जोश से खेल मैदान जीवंत हो उठा।प्रतियोगिताओं में सॉसर ऑन द कोन रेस, पिक एंड रन रेस, सॉसर इन द बकेट रेस, टॉर्टॉइज रेस, हर्डल रेस तथा एनिमल रेस विशेष आकर्षण रहीं। इन खेलों के माध्यम से बच्चों की एकाग्रता, संतुलन, फुर्ती और शारीरिक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और आनंद के साथ भाग लेते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और टीम भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता परिणामों में च्छब् वर्ग की एनिमल रेस में असद प्रथम, शुभराज द्वितीय और बिव्हान तृतीय रहे। सॉसर ऑन द कोन रेस में अर्शनूर कौर ने प्रथम, चाहत ने द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरभि कॉलोनी शाखा के च्छब् वर्ग की रैबिट रेस में शान्वी द्वितीय और उत्कर्ष तृतीय रहे, जबकि कैटरपिलर रेस में शौर्य प्रथम, तेजस द्वितीय और एकांगी तृतीय रहे। चीज रेस में विधि प्रथम, श्रेयांश द्वितीय और अर्शिव तृतीय स्थान पर रहे।
छब् वर्ग में हर्डल रेस में आद्या प्रथम, अमृता द्वितीय और अक्ष्या तृतीय रहीं। टर्टल रेस में अनिरुद्ध प्रथम, अक्षिता द्वितीय और वैदिक तृतीय रहे। शॉर्ट स्प्रिंट रेस में अनिकेत प्रथम, विनायक द्वितीय और अथर्व तृतीय रहे। पिक एंड रन रेस में वेदांत गुप्ता प्रथम, आदी श्याम गुप्ता द्वितीय और सूर्य तृतीय स्थान पर रहे। एक अन्य हर्डल रेस में अनुभव प्रथम, सुरभि द्वितीय और निमरत तृतीय रहे।सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं। वार्षिक खेल महोत्सव का प्रथम दिवस सफल, आनंदमय और प्रेरणादायक रहा।
