अमेठीः गुडवर्क! मोबाइल चोर गिरफ्तार
February 08, 2026
अमेठी। जनपद के कोतवाली अमेठी पुलिस ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार का हवालात भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अखिलेश कुमार तिवारी पुत्र सुरेन्द्र कुमार तिवारी निवासी कस्बा अमेठी धम्मौर रोड थाना अमेठी जनपद अमेठी उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 रेडमी 12 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सगरा तिराहे से उसने एक रिक्शा वाले के पास से यह मोबाइल चोरी किया था ।
