Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्र की मदिरा दुकानौ का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया


हाथरस। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण  में चलाए जा रहे  विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस गेट एवं थाना कोतवाली अंतर्गत मंडी समिति, बस स्टैंड, चामड़ गेट, भगवन्तपुर आदि क्षेत्रों की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का भी औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर  मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |