Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पंचम खेड़ा में नाली चोक जल भराव से स्थानीय लोगों को निकलना दूभर


लखनऊ । रायबरेली रोड से चरण भट्ठा की तरफ जाने वाली रोड से शिव मंदिर के पास विजय कुमार पुत्र बाबूलाल के मकान से भगवती प्रसाद पुत्र क्षेदीलाल के मकान की तरफ जाने वाली रोड पर काफी जल भरा हुआ है नाली की सफाई न होने के कारण घरों का गन्दा पानी सड़क पर काफी दूर तक भरा हुआ है जिससे आम जनमानस को, स्कूल जाने वाले बच्चों को, काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शिवशंकर, आनन्द कुमार, राजाराम, सोनू, चन्दन कुमार, बंटी, हनुमान, अश्विनी कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, अयोध्या प्रसाद, बेचालाल, कमलेश, अजीज, जमुना प्रसाद, रमेश कुमार, बनारसी आदि ने स्थानीय पार्षद इब्राहिम पुर वार्ड विद्यावती भाग दो - द्रौपदी रावत पत्नी मनोज कुमार रावत से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्य नहीं हो रहा है जबकि ये पूरा इलाका नगर निगम के क्षेत्र में आता है फिर भी कोई सफाई कर्मी व उनके ठेकेदार कभी झांक तक नहीं लेते। ऐसे ही देखा जाए तो तो हर वार्ड में सफाई के नाम पर ठेकेदार और उनके सफाई कर्मी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |