Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बैंक ऑफ बड़ौदा एवं नाबार्ड द्वारा ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय संतृप्ति एवं समावेशी विकास की पहल


लखनऊ।  ग्रामीण विकास एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा ने नाबार्ड के साथ मिलकर तहसील मिल्कीपुर के अंतर्गत बसवार खुर्द एवं बसवार कलां ग्रामों को ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के तहत शामिल किया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक बैंकिंग, बीमा, पेंशन एवं ऋण सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा किसानों एवं ग्रामीणों की आय बढ़ाने हेतु आजीविका के अवसर विकसित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं संयोजक, एसएलबीसी उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री शशांक, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अयोध्या क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ ही अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नाबार्ड एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त प्रयास से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक एवं नवाचार आधारित कृषि तकनीकों, बेहतर ऋण सुविधा एवं सतत कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों का भव्य सम्मान भी किया गया।

यह ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम ग्रामीण विकास, आय वृद्धि एवं समावेशी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |