Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: ..अब नहीं लगानें होंगे दफ्तर के चक्कर! क्षेत्र में पहुँचा परिवहन विभाग का मेला


शुकुलबाजार /अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन स्वामियों को राहत देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष परिवहन मेले का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की इस पहल से अब लोगों को छोटे-छोटे वाहन संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेला 20 फरवरी से शुरू होकर विभिन्न ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें वाहन कर जमा करने, फिटनेस, परमिट, पंजीकरण, नामांतरण, बकाया चालान निस्तारण सहित कई सेवाएँ मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस संबंध में यात्री कर अधिकारी दिनेश कुमार रावत ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के वाहन स्वामियों को सरल और सुलभ सेवा प्रदान करना है, ताकि समय व धन दोनों की बचत हो सके। साथ ही लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें बड़ी सुविधा मिली है और अब परिवहन संबंधी कार्य निपटाने में अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |