Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोईः पूरे मुकुंद गांव, मंदिर में चोरी प्रकरण! एक माह बाद भी पुलिस के हांथ खाली


तिलोई/अमेठी। बीती 17 जनवरी शनिवार की रात्रि मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव में वैष्णो देवी माता के मंदिर में तकरीबन सात लाख कीमती सोने और चांदी के आभूषण चोरी मामले मे मोहनगंज पुलिस के हाथ आज एक माह बाद भी खाली हैं।पूरे मुकुंद गांव स्थित मंदिर में हुई लाखों की घटना का कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग पाया है।

बीती 17 जनवरी को पूरे मुकुंद गांव में वैष्णो देवी माता मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 7 लाख सोने और चांदी के आभूषण किए थे पार

सूत्रों की मानें तो मंदिर में चोरी घटना के संदेह में पुलिस ने अब तलक दर्जनों लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ कर चुकी है बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।बहरहाल मंदिर के पुजारी श्यामलाल वर्मा समेत क्षेत्र के लोग घटना के खुलासे की राह देख रहे हैं।लेकिन मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन गया है।अब देखना यह है मोहनगंज पुलिस मंदिर में चोरी की घटना का सफल अनावरण कर पाती है या फिर पूर्व की दो संगीन वारदातों खानापुर चपरा में किसान के घर लाखों की चोरी और भदमर गांव में सरेशाम शिक्षिका से सोने की चैन की स्नैचिंग जैसी वारदातो की तरह मंदिर में चोरी घटना को भी लीपापोती कर उल्टे शिकायतकर्ता को ही फर्जी फंसाने का डर दिखाकर घटना की लीपापोती कर ठंढ्ढे बस्ते में डालती है।

             

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |