Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए और सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। निगरानी समिति की बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर एवं कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। बैठक में जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम), खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |