Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सड़क सुरक्षा से बढ़ती मौतों को लेकर मोना ने विधानसभा में सरकार की किया घेेराबंदी! कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने दुर्घटनाओं से बढ़ रही मृत्युदर को बताय चिन्ताजनक


लालगंज/प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को विधानसभा में सड़क सुरक्षा को लेकर अपर्याप्त प्रबन्धों पर विधानसभा में सवाल दागा है। सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने सरकार से कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से बढ़ रही मृत्यु दर अत्यन्त चिन्ताजनक है। उन्होने प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में किए जा रहे प्रयास को भी अपर्याप्त करार दिया। उन्होने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य को लेकर सरकार ठोस कदम उठाए। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पचीस करोड़ से अधिक आबादी रखने वाले प्रदेश में लाखों लोग प्रतिदिन सड़कों के माध्यम से यात्रा करते हैं। उन्होने कहा कि दुखद है कि आज उ0प्र0 सड़क दुर्घटनाओं में भी नंबर वन बनने की तरफ अग्रणी हो रहा है। उन्होने सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में छप्पन प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज गति व बारह प्रतिशत सड़क दुर्घटना से होने वाली मौते गलत दिशा में वाहन चलाने और आठ प्रतिशत नशे में वाहन चलाने से हो रही है। उन्होने कहा कि इन कारणों से प्रतिवर्ष लगभग पैतालिस हजार से ज्यादा सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनमे चैबीस हजार से अधिक लोगों की असमय दुखद मौत हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों की जान सड़क दुर्घटना से होने के कारण हजारों परिवार उजड़ रहे हैं। उन्होने सरकार से कहा कि ऐसे में जबकि सड़क दुर्घटना मंे जान गंवाने वालों में पचास प्रतिशत से अधिक युवा हैं। सरकार दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों पर विशेषतौर पर ध्यान केन्द्रित करे। उन्होने कहा कि गृह जनपद प्रतापगढ़ समेत आगरा, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे, रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे तथा कानपुर में ओवर स्पीडिंग से बड़ी संख्या में अनचाही मौंते हुई है। कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार इक्तीस जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चला रही थी लेकिन अब यह प्रतीकात्मक मात्र बनकर रह गया है। उन्होने सरकार को सुझाव दिया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेषज्ञों द्वारा इंजीनियरिंग आडिट कराकर सड़क की संरचना, डिजाइन व सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए। उन्होने इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात प्रबंधन में मैन पावर की कमी को भी बड़ा कारण करार दिया। उन्होने सरकार से कहा कि इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्कूल तथा कालेज स्तर पर सड़क सुरक्षा शिक्षा को अनिवार्य किया जाना चाहिए। वही प्रदेश में उन्होने टैªफिक पुलिस व होमगार्ड की तत्काल भर्तियों पर भी जोर दिया। उन्होने दुर्घटना पीड़ित परिवारों के लिए सरकार से प्रभावी, पारदर्शी व स्थायी योजनाएं लागू किये जाने की भी मांग उठाई है। विधानसभा में विधायक मोना के दिये गये वक्तव्य की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से दी गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |