Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ! वरिष्ठ नागरिकों को मिला अधिकारों का सहारा


बाराबंकी । जिन हाथों ने जीवनभर परिवार और समाज को संवारने का काम किया, उन्हीं हाथों को अब सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा वृद्धाश्रम सफेदाबाद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिमा श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।शिविर में सिविल जज (सी.डी.)ध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार है। उन्होंने बताया कि उपेक्षा या दुर्व्यवहार की स्थिति में वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से न्यायालय से गुजारा भत्ता, संपत्ति संरक्षण एवं त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, परिवहन में किराया छूट एवं आश्रय गृह सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही 22 फरवरी  को जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित वृहद विधिक सहायता शिविर की जानकारी दी, जहां पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उसी दिन लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा शिविर में वृद्धजनों के चेहरों पर भरोसे की झलक साफ दिखी मानो उन्हें यह एहसास हो गया हो कि जीवन की सांझ में भी कानून और समाज उनके साथ खड़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |