Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: पुलिस ने खोया मोबाइल सीसीटीवी की मदद से बरामद कर दर्शनार्थी को सौंपा


विंध्याचल/मिर्जापुर। विश्व प्रसिद्ध माता विंध्यवासिनी मंदिर क्षेत्र में थाना विंध्याचल के अंतर्गत एक दर्शनार्थी का मोबाइल खो जाने की घटना हुई। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना विंध्याचल प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने तत्परता दिखाई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज के सहयोग से मोबाइल का सटीक स्थान और घटना का समय पता चला,जिसके आधार पर मोबाइल को जल्द ही बरामद कर लिया गया

 दर्शनार्थी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।

यह घटना स्थानीय पुलिस की सजगता, तकनीकी उपयोग और जनसेवा की भावना को दर्शाती है,जो श्रद्धालुओं के बीच विश्वास बढ़ाती है। विंध्याचल पुलिस लगातार ऐसे कार्यों से अपनी छवि मजबूत कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |