Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अवारा कुत्तों का आतंक! सीएससी में रेबीज टीकाकरण के लिए पहुंच रहे पीड़ित


अमेठी।
जनपद अमेठी में पागल कुत्ते के आतंक से आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर रहा है, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। कुत्ता काटने से पीड़ित लोग उपचार एवं रेबीज से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) अमेठी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जगलरामनगर, अमेठी निवासी राम शंकर शर्मा एवं भगवत प्रसाद (उम्र लगभग 68 वर्ष) कुत्ते के काटने से घायल होने के बाद अमेठी सीएससी पहुंचे, जहां उन्हें रेबीज वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि रेबीज से बचाव के लिए कुल चार डोज लगाना अनिवार्य है, जिसकी जानकारी मरीजों को दे दी गई है। सीएससी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पीड़ितों का समय पर उपचार किया जा रहा है। मरीजों ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ द्वारा सावधानीपूर्वक टीकाकरण किया गया, जिससे उन्हें राहत मिली। स्थानीय नागरिकों के अनुसार आक्रामक कुत्ता दिन के समय भी सड़कों पर घूमते हुए लोगों पर हमला कर रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी नगर पालिका एवं संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। बावजूद इसके कुत्ते को पकड़ने की अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही डॉग स्क्वॉड भेजकर कुत्ते को पकड़ा जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |