आगरा । डॉ. भीमराव अबेंडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस द्वारा पिडिलाइट के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय हस्तकला कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं में रचनात्मक उत्साह देखने को मिला।
लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने कुशन कवर पर लीड आर्ट, डेकोरेटिव टेबल लैम्प और इंटीरियर रूम डेकोरेशन जैसे आकर्षक आर्टवर्क तैयार करना सीखा। पिडिलाइट विशेषज्ञ नरेंद्र सोलंकी ने आधुनिक तकनीकों, डिजाइन संतुलन और स्वरोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी।संयोजक डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्राओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करेगा। कुलपति ने कहा कि ऐसी कौशल आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डीन प्रो. अर्चना सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
