बाराबंकी: दो अपहृता बरामद, 24 पर शांतिभंग की कार्रवाई
February 06, 2026
बाराबंकी । संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा 06 फरवरी को बीएनएस से संबंधित एक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने दिनांक 5 फरवरी को बीएनएस से संबंधित एक अन्य अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है ।पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है।
.jpg)