आगरा: भारत-मालदीव संसदीय मैत्री समूह में राज्यसभा सांसद नवीन जैन नामित
February 24, 2026
आगरा । भारत और मालदीव के बीच संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए संसद में भारतदृमालदीव संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया है। 11 सदस्यीय इस समूह में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को शामिल किया गया है, जिसे आगरा के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है और जनपदवासियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। लोकसभा सचिवालय, कॉन्फ्रेंस एवं प्रोटोकॉल शाखा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित इस समूह का उद्देश्य दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना है। सांसद नवीन जैन का इस अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच में शामिल होना उनके सक्रिय संसदीय योगदान और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके मनोनयन से भारतदृमालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोकतांत्रिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसे आगरा सहित ब्रज क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे संसदीय मैत्री समूह दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम बनते हैं और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हैं।
