Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के साकेत में लड़कियों पर कमेंट का विरोध करने पर युवक की बेहरमी से पिटाई


दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में चार युवकों ने एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

वायरल वीडियो में एक शख्स की चार लोग बेहरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो 3 फरवरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चारों आरोपी सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी वहां से लड़कियां गुजरी जिन्हें देखकर आरोपी कमेंट करने लगे और इस बात का विरोध वहां से जा रहे उस शख्स ने किया। इस पर चारों युवक ने उसे बुरी तरह पीटा।

पीड़ित युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। विरोध करने के बाद आरोपियों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मुकेश की जमकर लात घूसों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने निजी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) के रूप में हुई है। तिलक नगर इलाके में दो फरवरी को शिवम पर कई बार चाकू से वार कर हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, हालांकि शिवम को पहले ही दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे कथित प्रेम संबंध को मुख्य कारण बताया जा रहा है। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू घटनास्थल के पास से बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |