Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चांदी के गिलास में पानी पीने से बदल सकता है आपका भाग्य, जानें कैसे?


चांदी को बेहद पवित्र और शीतल धातु माना गया है। जिसका संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। कहते हैं जिनकी कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता पाते हैं। वहीं अगर ये ग्रह कमजोर स्थिति में हैं तो जीवन में तमाम परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप इन ग्रहों को चांदी के गिलास में पानी पीकर मजबूत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चांदी के गिलास में पानी पीने से और क्या फायदे होते हैं।
चांदी के गिलास में पानी पीने के ज्योतिषीय लाभ
  • चांदी के गिलास में पानी पीने से शुक्र और चंद्रमा मजबूत होते हैं।
  • जिन लोगों का मन बहुत भटकता है या जिनके अंदर एकाग्रता की कमी है उनके लिए चांदी के गिलास में पानी पीना रामबाण है। इससे मन स्थिर रहता है जिससेर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
  • जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होने लगती है उन्हें भी चांदी के गिलास से पानी जरूर पीना चाहिए। इससे मन को मजबूती मिलती है।
  • जिन्हें हर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है उन्हें भी चांदी के गिलास में पानी जरूर पीना चाहिए। इससे स्वभाव में सौम्यता आती है।
  • चांदी पर शुक्र का भी प्रभाव होता है इसलिए चांदी के गिलास में पानी पीने से या चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से सुख-सुविधाएं और वैभव बढ़ता है।
  • कहा जाता है कि चांदी के पात्र का नियमित तौर पर उपयोग करने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और मन में किसी तरह का भ्रम पैदा नहीं होता।
  • जो लोग काफी इमोशनल होते हैं उन्हें भी चांदी के गिलास में पानी जरूर पीना चाहिए। इससे इमोशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
चांदी के गिलास में पानी कैसे पिएं?

वैसे तो आप कभी भी कैसे भी चांदी के गिलास में पानी पी सकते हैं। लेकिन इसमें पानी पीने का सबसे उत्तम तरीका ये है कि आप रात में ही चांदी के गिलास में पानी भरकर रख दें और फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं। यदि गिलास संभव न हो तो इस स्थिति में आप किसी भी गिलास में एक शुद्ध चांदी का सिक्का डालकर छोड़ दें और फिर वह पानी सुबह पिएं। इससे आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ मिलने शुरू हो जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |