कन्नौजः तमंचा सहित एक युवक गिरफ्तार
February 25, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन मे क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्ती प्रसाद गंगवार थाना सौरिख के कुशल नेतृत्व मे थाना सौरिख जनपद कन्नौज के कुशल नेतृत्व मे थाना सौरिख पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल उर्फ शिवप्रताप पुत्र सरमन सिंह निवासी ग्राम सर्फापुर थाना सौरिख को सकरावा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड से मय एक अदद देशी तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
