प्रतापगढः विश्व के सभी भाषा की जननी हमारी देव भाषा संस्कृत -जयदीप रॉय
February 22, 2026
प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के पावन अवसर पर प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिटी प्रतापगढ़ आयोजित संगोष्ठी में सर्वोच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता एवं भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान जयदीप राय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं हो सकता, विश्व के सभी भाषा की जननी हमारी देव भाषा संस्कृत ही है हमारे ऋषि मुनि आज से हजारों वर्ष पूर्व जो अनुसंधान और निष्कर्ष दिए वह पूरी दुनिया आज भी उपयोग में ला रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हमें स्व भाषा का प्रयोग गौरवान्वित अनुभूति के साथ करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्कृत भाषा की आचार्य डॉ वंदना सिंह एवं हिन्दी के आचार्य डॉ शिव प्रताप सिंह को मातृ भाषा संवर्द्धन के लिए अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठियों के माध्यम से न केवल छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिलती है बल्कि हमें अपने स्व भाषा, स्व भूषा एवं स्व की भावना बलवती होती है। कार्यक्रम का संचालन डी.एल.एड.विभाग के अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख अभाविप प्रतापगढ़ अजीत प्रताप सिंह ने किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण जी की गरिममई उपस्थित रही। काशी प्रांत से शिक्षा संस्कृति न्यास उत्थान के क्षेत्रीय संयोजक पूर्णेन्दु मिश्रा,भारतीय भाषा अभियान के प्रांत संयोजक अजय मिश्रा, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता अनुज त्रिपाठी,एवं लब्ध प्रतिष्ठ, भारतीय भाषा अभियान प्रतापगढ़ इकाई के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता,जिला सहसंयोजक एडवोकेट अभिषेक शर्मा, सहसंयोजक अधिवक्ता विजय पांडेय एवं महाविद्यालय के बीवएडव विभाग के प्राध्यापक डॉ पवन कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डीएलएड विभाग के प्राध्यापक अवनीश कुमार सिंह सुमित कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित आदि उपस्थित रहे।
