Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार


उन्नाव। पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को बांगरमऊ थाना क्षेत्र से  गिरफ्तार किया है।  जानकारी के अनुसार मामला 14 जनवरी 2026 का है, जब बांगरमऊ निवासी रीमा देवी पत्नी वसन्त कुमार की मृत्यु हो गई थी। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।मृतका के पिता मूलचन्द्र ने 15 जनवरी 2026 को तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी रीमा से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना बांगरमऊ में मु0अ0सं0 10ध्2026 धारा 85ध्80 बीएनएस व 3ध्4 डीपी एक्ट के तहत वसन्त कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ कर रहे थे।6 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक मदनचन्द्र, कांस्टेबल कुशलपाल सिंह, कांस्टेबल गिरीश कुमार और कांस्टेबल अमित पवार की टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से वांछित अभियुक्त वसन्त कुमार को सहदानी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वसन्त कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी ग्राम सहदानी, थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |