Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पार्षद रामनरेश ने अपनी टीम के साथ सड़क व नालियों का किया निरीक्षण


लखनऊ । सरोजनी नगर द्वितीय 18 के पार्षद रामरेश रावत ने अपनी टीम के साथ वार्ड के रुस्तम विहार कॉलोनी, एवं अवध विहार कॉलोनी , तपोवन नगर, मे पहुंच कर पैदल जा जाकर गली-गली सड़क और नालियों का निरीक्षण किया और उन्होंने स्थानीय लोगों को जागरुक करते हुए कहा की जो नए मतदाता अपने वार्ड में 18 वर्ष के बच्चों के लिए फॉर्म छः भरवाने का कहा तथा एस आई आर के फार्म में जो गलतियां हुई हैं जिससे नोटिसे आई हैं वो लोग बी एल ओ से संपर्क करके उचित प्रपत्र दे करके वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने का कार्य करें पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया के पार्षद जी से स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि यहां पर नगर निगम की कूड़ा वाली गाड़ी लगातार नहीं आ रही है जिससे मोहल्ले वालों का कूड़ा खाली पड़े प्लाटों में फेंका जा रहा है जिससे मोहल्ले में कई बीमारियां फैलने की आशंका है इस दौरान मोहल्ले की कई महिलाओं, व पुरूषो ने मोहल्ले में रास्तों पर जल भराव होने के कारण उन्हें और उनके बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि वह लोग नगर निगम का टैक्स भी समय से जमा कर रहे हैं उसके बावजूद कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है मोहल्ले में ना ही खम्भो पर स्ट्रीट लाइटे हैं ना ही कोई सीवर लाइन की व्यवस्था है स्थानीय लोगों की इस शिकायत पर पार्षद जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, एवं माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत करायेंगे जिससे आप सभी लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सके । मौके पर आलोक श्रीवास्तव सेक्टर संयोजक रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, जयराम यादव, ऋषि राम यादव,अनिल सिंह, तोहिद, प्रिंस, आशीष रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |