Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह (किशोर) सिरौली का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


आगरा। महिला कल्याण विभाग के अधीन सिरौली स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह (किशोर) का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में निरुद्ध बाल अपचारियों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का स्तर परखा गया।

निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्य व्यवहार एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की स्थिति का भी अवलोकन किया। परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्टाफ को अपने कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश प्रदान किए, ताकि निरुद्ध किशोरों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |